जमशेदपुर। टाटा मोटर्स कर्मचारी मृतक सुबोध पात्रो का गुरुवार को अंतिम संस्कार हो गया। इस दौरान मजदूर नेता बंटी सिंह ने शोकाकुल परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहकर अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कठिन समय में उन्होंने परिवार को सहयोग और संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर बंटी सिंह ने कहा कि सेवा, सहयोग और न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मजदूरों के दिल में रहकर उनके अधिकारों और हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा।
मुझे संघर्ष का श्रेय नहीं चाहिए। मेरी पहली और आखिरी प्राथमिकता यह है कि मजदूरों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जवाबदेही सौंपी है, उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतर सकूं। मजदूरों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मजदूरों के सुख-दुख में शामिल होना और उनके न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहना ही मेरे संघर्ष का वास्तविक उद्देश्य है।













Leave a Reply