JHAHIN/2014/58773

खड़गपुरः संविधान के आदर्शों को अपनाने का रेलकर्मियों ने लिया संकल्प

Spread the love

खड़गपुर।  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ प्रस्तावना दोहराई और संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!