JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुरः बार भवन में मनाया गया बारहवां राष्ट्रीय संविधान दिवस

Spread the love

जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में गुरुवार को बारहवां राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रथींद्र नाथ दास, सचिव राजेश रंजन, वरीय अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती, पिटवास प्रधान, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी सुशील जायसवाल, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जगत विजय सिंह, वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, टीएन ओझा ने संयुक्त रूप से केक काटा और सभी को बधाई दी।

वक्ताओं ने देश की आजादी और संविधान निर्माण में वकीलों और पूर्वजों के योगदान और त्याग को याद किया।

संविधान दिवस हमें भारतीय लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाता है। भारतीय संविधान की रक्षा और उसके आदर्शों को धरातल पर लागू कराने में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ता केवल न्यायालय में मुकदमे नहीं लड़ते, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कमजोर वर्गों के न्याय और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रहरी भी हैं। संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा गया।

मो कासिम, संजीव सिंह, कुलबिंदर सिंह, बबीता जैन, विक्रम सिंह, राहुल प्रसाद, सुनील महतो, डालू मंडल, राहुल राय, श्रीकांत सिंह, अरुण सिंह, राजेश सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!