JHAHIN/2014/58773

जुगसलाई में सफाई मित्रों को GESI प्रशिक्षण दिया गया

Spread the love

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को सभी सफाई कर्मियों एवं सफाई मित्रों के लिए GESI – लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेश के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफाई मित्रों को लैंगिक समानता, आपसी सम्मान, समान अवसर, सामाजिक समावेश एवं कार्यस्थल पर सभी के साथ समान व्यवहार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि सफाई कार्य में महिला एवं पुरुष सभी का योगदान समान रूप से महत्वपूर्ण है। सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं एक-दूसरे के सहयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उनसे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, स्वच्छता विशेषज्ञ  अमृता साक्षी सहित सभी सफाई मित्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!