JHAHIN/2014/58773

ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 व 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द

Spread the love

दो एक्सप्रेस ट्रेनें के मार्ग भी सीमित, यात्रियों को होगी परेशानी

खड़गपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में बखराबाद से दांतन के बीच 28 नवंबर को ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली चालू करने के लिए विकास कार्य किया जाएगा। इसके मद्देनजर 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से संचालित होंगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 नवंबर को 18037 खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

वहीं, 28 नवंबर को 68021 खड़गपुर-बालेश्वर मेमू, 8015 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस, 18016 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 68022 बालेश्वर-खड़गपुर मेमू, 18038 जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी।

इसके अलावा, 27 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली 18043 हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस की यात्रा खड़गपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को रवाना होने वाली 18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस भद्रक के बजाय खड़गपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!