JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों ने दिलाई संविधान की रक्षा की शपथ

Spread the love

बहरागोड़ा। गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जिसके तहत बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मियों को भारतीय संविधान के आदर्शों व मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वहीं बहरागोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि होनहागा तथा बरसोल थाना परिसर में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों और विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में भी विशेष कार्यक्रमों के जरिए संविधान दिवस मनाया गया और नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!