आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाeना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में हुई
मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से चालक था और किसी निजी कंपनी में काम करता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी मौत को लेकर आधिकारिक रूप से नाम-पते की पुष्टि नहीं की है।
हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत सामान्य नहीं लग रही है।
वहीं पुलिस के अनुसार मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह हत्या है, हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।















Leave a Reply