JHAHIN/2014/58773

दर्शकों के लिए खुला आदित्यपुर शिव मन्दिर मैदान दुर्गा पूजा पंडाल

Spread the love


आदित्यपुर। आदित्यपुर_01 स्थित शिव मन्दिर मैदान में श्रीश्री शिव मन्दिर दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का उद्बुघाटन बु धवार को संध्या बेला में हुआ। इस पूजा पंडाल का उद्घाटन नौ नन्ही बच्चियों के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व कमिटी के अध्यक्ष रंजीत शर्मा के द्वारा नन्ही बच्चियों का पूजन किया गया। उसके बाद पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। उल्लेखनीय है कि यहां वर्ष_1965 से प्रति वर्ष दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जाता है । इस बार यहां एगरा, मेदनीपुर (बंगाल) के कारीगरों के द्वारा तिरुपति बालाजी मन्दिर की आकृति के तौर पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर लाइसेंसी सह मुख्य संरक्षक राकेश रमण चौधरी, अतुल आकाश, मनोज, विकास, अरुण, राजू, अजय, पप्पू, सुभाष, मनीष, रविन्द्र नाथ चौबे, शशिभूषण प्रसाद, गुरुचरण महतो सुनील ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!