जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के सभागार में गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर “कात्यायनी” दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कॉलेज में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में संस्थान के बी.एड. के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.बी.चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्रसाशनिक सचिव सतीश सिंह ,मेंटर एंड एडवाइजर डॉ.जूही समर्पिता, प्रचार्या डॉ.मोनिका उप्पल, एवं उप-प्राचार्या पामेला घोष दत्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया | इस वर्ष दुर्गोत्सव का मुख्य आकर्षण “कात्यायनी” नाटिका रही | संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी के निर्देशन में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और महिषासुर वध के प्रसंग को जीवंत रूप से मंच पर उतारा | नाटक में मुख्य भूमिकाएं निभानेवाले विद्यार्थियों के अभिनय और सुरमयी प्रस्तुति की अतिथियों द्वारा खूब सराहना की गई | छात्र छात्राओं ने पारंपरिक धुनुची नृत्य और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पुरे माहोल को भक्तिमय कर दिया | प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षिकाओं ने भी गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा | मौके पर डॉ. बी.चंद्रशेखरने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन भावी शिक्षकों के भीतर सांस्कृतिक मूल्यों और टीम भावना का विकास करते हैं | प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं नाटिका की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य कामना की |

कार्यक्रम का संचालन अंजलि मंडल एवं मनप्रीत कौर जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रज्ञा प्रियदर्शिनी ने किया | इस अवसर पर कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे|











Leave a Reply