आदित्यपुर। आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या 31-32 में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, भगवती संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार के शाम को हुआ। पूजा पंडाल का उदघाटन जामताड़ा के सेवानिवृत पूर्व उपायुक्त गणेश कुमार ने फीता काटकर किया। यहां वर्ष_2007 से प्रति वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, महिला नेत्री शारदा देवी, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी एन ओझा, संरक्षक एस के सवाई, समरेन्द्र नाथ तिवारी, रविशंकर पासवान, पर्यावरण अभियंता अमरेश कुमार, अधिवक्ता आकाश कुमार, सुबोध शरण, महेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
आदित्यपुरः भगवती संघ का पूजा पंडाल उद्घाटित












Leave a Reply