बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा महासप्तमी के पावन अवसर पर पूजा पंडाल में 108 कलशों की स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। इससे पूर्व 108 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, देवनदी से पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ इस दौरान पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए मंडप में कलश स्थापित किए गए और जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया, वहीं आयोजकों का मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी एकता, संस्कृति और आस्था मजबूत होती है। जबकि इसी उत्साह के माहौल में बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर, खण्डामौदा, चित्रेश्वर, कुमारडूबी, बारासती, आड़ंग, चौरंगी,ईचड़ाशोल, केसरदा,डोमजुड़ी,शाशन गम्हरिया और जयपूरा समेत विभिन्न अन्य सार्वजनिक कमेटियों द्वारा भी महासप्तमी की पूजा वैदिक रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से संपन्न की गई। सभी पूजा पंडालों को अत्यंत आकर्षक मूर्तियों और भव्य आलोक सज्जा के साथ बेहद खूबसूरती से सुसज्जित किया गया है।वहीं पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने मे पुलिस बल के जवान दिन रात लगे हुए हैं।
बहरागोड़ा में महासप्तमी पूजा प्रारंभ,मानुषमुड़िया में निकली कलश यात्रा














Leave a Reply