आदित्यपुर। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण स्थित ब्लू स्टार मैलिएबल प्राइवेट लिमिटेड के नए कार्यालय में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ कंपनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं कामगार पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम विशाल, ज्वाइंट डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप, डायरेक्टर संतोष मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।














Leave a Reply