JHAHIN/2014/58773

चाकुलिया में 23 – 29 नवंबर होगा मानस चतु:शती यज्ञ स्वर्ण जयंती समारोह, प्रज्वलित किए जाएंगे 1.25 लाख दीप

Spread the love

  राम कथा और यज्ञ समेत कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे

चाकुलिया(संवाददाता)। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के स्टील फैक्ट्री प्रांगण में वर्ष 1976 में आयोजित मानस चतु:शती यज्ञ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मानस नगर (स्टील फैक्ट्री) प्रांगण में आगामी 23 नवंबर से 29 नवंबर तक सात दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित होगा। भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान राम कथा समेत विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। वहीं 28 नवंबर को 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किया जाएंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के रवि झुनझुनवाला, विकास लोधा, नीता झुनझुनवाला और वीणा रुंगटा ने दी है।

 धार्मिक कार्यक्रमों में सीताराम शास्त्री द्वारा सप्ताह व्यापी राम कथा‌ का वाचन होगा। इसके अलावा यज्ञ, अखंड हरिनाम कीर्तन, राम दरबार पूजन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश यात्रा, रामायण की चौपाइयों की अंताक्षरी, और महा आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

मालूम हो कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की रचना के 400 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 1976 में चाकुलिया के स्टील फैक्ट्री प्रांगण में मानस चतु:शती यज्ञ का आयोजन किया गया था। यह एक अद्भुत, अद्वितीय एवं अविस्मरणीय धार्मिक आयोजन था। इसमें देश के सभी बड़े संत महात्मा शामिल हुए थे। मानस चतु:शती यज्ञ के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष उस ऐतिहासिक आयोजन की स्वर्ण जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं समर्पण के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

विजया दशमी को होगा भूमि पूजन

इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आगामी 21 अक्टूबर (विजया दशमी के दिन ) मानस नगर (स्टील फैक्ट्री) परिसर में सुबह 11:00 बजे भूमि पूजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के रवि झुनझुन वाला, विकास लोधा और संजय लोधा ने दी है। इसके साथ ही समारोह तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर चाकुलिया और उसके आसपास के इलाके के ग्रामीणों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!