झाड़ग्राम( अशोक भद्र)। झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने देवी दुर्गा सम्मान-2026 के तहत चार श्रेणियों में 12 दुर्गापूजा समितियों को विजेता घोषित किया है। इनमें बेहतर सामुदायिक पूजा आयोजन, सामाजिक जागरूकता, आकर्षक पंडाल और दुर्गा प्रतिमा निर्माण के लिए समितियों का चयन किया गया है। विजेता समितियां झाड़ग्राम नगरपालिका सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से हैं।
श्रेष्ठ पूजा श्रेणी में बिरिहांडी सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, झाड़ग्राम अरण्य संघ सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति और पूजा दशहरा उत्सव समिति को विजेता चुना गया है।
वहीं श्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता श्रेणी में सुखजोड़ा दुर्गापूजा समिति, झाड़ग्राम महिला वृंद सार्वजनिक दुर्गोत्सव और पूर्वाशा क्लब ने बाजी मारी।
जबकि श्रेष्ठ मंडप श्रेणी में गिधनी पूर्वाशा दुर्गापूजा समिति, बहाराकोटा सार्वजनिक पूजा समिति और घोड़ाधरा सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति को सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं, श्रेष्ठ प्रतिमा श्रेणी में बिनपुर शिव मंदिर सार्वजनिक पूजा समिति, चाटिनाशोल सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति और संघमित्रा व्यायाम समिति विजेता बनीं।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दुर्गापूजा आयोजनों में उत्कृष्टता, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मान जिले की पूजा समितियों के सांस्कृतिक योगदान और सामुदायिक भागीदारी को भी रेखांकित करता है।














Leave a Reply