JHAHIN/2014/58773

बारीनगर में फुटबॉल का रोमांच,  विधायक संजीव सरदार ने किया आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ

Spread the love

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों की 32 टीमें मैदान में, विधायक बोले- प्रतिभा दिखाइए, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ खड़ी है सरकार

जमशेदपुर। टेल्को के बारिनगर में बारीनगर फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा आयोजकों और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। डे-नाइट टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों की मौजूदगी से मैदान में उत्साह का माहौल रहा।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आमतौर पर क्रिकेट की लोकप्रियता अधिक देखने को मिलती है, लेकिन बारीनगर में फुटबॉल के प्रति युवाओं और खेलप्रेमियों का उत्साह, जुनून और लगाव देखकर बेहद खुशी होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है खिलाड़ियों को सही मंच, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देने की। ऐसे स्थानीय टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ नई पीढ़ी को भी खेलों से जोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!