JHAHIN/2014/58773

खेत से धान काटकर घर लौट रही युवती का जबरन बनाया अश्लील वीडियो, छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जरमुंडी । जरमुंडी थाना क्षेत्र में धान काटकर खेत से घर लौट रही एक युवती की जबरन अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर जरमुंडी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 20 वर्षीया पीड़िता द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार वह खेत से धान काटकर घर लौट रही थी। घटना 18 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। इस क्रम में तिलबरिया मोड़ के पास उसकी मुलाकात अपने मंगेतर से हुई। मंगेतर ने उसे कपड़े खरीदने के लिए कुछ रुपये दिए। इसके बाद युवती अकेले ही घर की ओर निकल पड़ी। रास्ते में झाड़ियों के पास पहले से मौजूद शंकर मांझी और रविंद्र मांझी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ युवती को घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की तथा मंगेतर द्वारा दिए गए रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिए। आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन कपड़े उतरवाए और अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना लीं। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घटना का जिक्र किसी से नहीं करने को कहा।

इस अमानवीय कृत्य से आहत पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर जरमुंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!