JHAHIN/2014/58773

जुगसलाई विस में आजसू का कुनबा बरकरार : प्रकाश विश्वकर्मा

Spread the love

जमशेदपुर। आजसू पार्टी से जो लोग पद छोड़ें हैं यह उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, जुगसलाई विस क्षेत्र के सभी आजसू कार्यकर्ताओं का नहीं। यह बात गोविंदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू नेता प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई विस क्षेत्र में आजसू का कुनबा बहुत बड़ा है। एक – दो लोगों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यहां मौजूद तमाम पार्टी के नेता यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सब मजबूती के साथ आजसू पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि विधायक काल से रामचंद्र सहिस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। आज पार्टी बरगद की पेड़ की  तरह मजबूत बन चुका है। एकाद टहनी टूटने से बरगद जैसे पेड़ को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आगे कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ें हैं उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को भी पार्टी से नाराज लोगों से संवाद स्थापित कर सबको समेट कर चलने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने से ज्यादा बेहतर होता वे लोग पार्टी में रहकर खामियों को दूर करने की पहल करतें। विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी ने पहचान दिया है। पार्टी के लिए हमेशा हम-सब खड़ा रहेंगे। इस दौरान आजसू पार्टी के जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू राज, रूबी गुप्ता, नीलू सिंह, जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, जिला सचिव उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्कीकांत महतो , प्रखंड़ सचिव सुधीर सिंह, प्रखंड़ सचिव सूरज कैवरतो, प्रखंड सचिव मनोज महतो, प्रखंड़ उपाध्यक्ष शंकर प्रजापति, प्रखंड़ मीडिया प्रभारी संजय समंता , प्रखंड़ सचिव सुनील शर्मा, पंचायत सचिव दुर्गेश बाघमारे, पंचायत सचिव कृष्णा गोप समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!