JHAHIN/2014/58773

कांग्रेस ने फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला

Spread the love

जमशेदपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में बिष्टुपुर सिग्नल चौक के निकट सोमवार को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद और उस पर दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसके खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने उस सभा स्थल पर ‘शुद्धिकरण यज्ञ/हवन’ किया गया था। राहुल गांधी ने इस शुद्धिकरण आयोजन को दलितों के अपमान और ‘छुआछूत’ से जोड़ते हुए इसे एक अपराध बताया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। राहुल गांधी के इस बयान के बाद वाल्मीकि/अनुसूचित जाति समुदाय के स्थानीय लोगों (जैसे अमित कुमार) ने हल्द्वानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने बिना पूरी सच्चाई जाने इस धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया, समुदायों के बीच तनाव पैदा किया और धार्मिक भावनाओं के साथ अनुसूचित वर्ग का अपमान किया है। यह राहुल गांधी को बदनाम और कमजोर करने की भाजपा की एक चाल है। वहीं कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि अब हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फ्लाप हो रही है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे  है।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्र, रईस रिजवी छब्बन, जगदीश नारायण चौबे, मनोज सिंह, उदय कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, अतुल गुप्ता, अरूण सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिल्पी चक्रवर्ती, अंसार खान, बबलू नौशाद, शाहिद इकबाल, शमशेर आलम, अंकुश बनर्जी, तनवीर खान, मुन्ना मिश्र,सुरेश धारी, दीपक यादव,गुरदीप सिंह सोहल, रंजन सिंह,  अली रजा खान, राजीव मिश्र,शिबु सिंह, ईशान, पात्रा, राकेश साहू मनोज सिंह मकसूद आलम अनिल सिंह फिरोज खान संदीप मिश्रा कौशल प्रधान अरुण बारीक फरहत बेगम अमर कुमार मिश्र रंजीत झा रणजीत सिंह सुब्रतो दास देवेंद्र कुमार पंकज कुमार अजय शर्मा कमल अग्रवाल, लव निराला, अनिल सिंह, सुदर्शन तिवारी, राकेशकुमारपाण्डेय, मुन्ना सिंह, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *