JHAHIN/2014/58773

सुंदरनगर स्थित पेट्रोल पंप के जनरेटर में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गैताडीह स्थित एसार पेट्रोल पंप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप परिसर में रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली नहीं रहने के कारण जनरेटर चलाया जा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से जनरेटर में आग लग गई। आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

हालांकि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल पंप में रखे अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से पेट्रोल पंप पर एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *