JHAHIN/2014/58773

मेयर ने नगर निगम के सफाई मित्रों संग किया विश्वकर्मा पूजा, भोग का किया वितरण

Spread the love

सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर निगम प्रतिबद्ध: सुधा गुप्ता

जमशेदपुर। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मानगो नगर निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मेयर ने सफाई मित्रों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया और उनके साथ बैठकर आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। हमारा शहर जिन लोगों की मेहनत और परिश्रम से प्रतिदिन स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहता है, उन सफाई मित्रों के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाना मेरे लिए विशेष सम्मान और खुशी का विषय है।उन्होंने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी और वास्तविक कर्मयोद्धा हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे सुबह से लेकर देर तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि सफाई मित्रों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *