JHAHIN/2014/58773

रेलवे जीएम ने की झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

झारसुगुड़ा। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने गुरुवार को झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर, यार्ड एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास तथा प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रस्तावित विकास के तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान 5 से बढ़ाकर 10 किए जाने की दिशा में चल रहे कार्यों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेल परिचालन में निर्धारित संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमस्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बीएनआर स्कूल, झारसुगुड़ा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *