जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांगजन मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एके लाल तथा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन कुलवंत सिंह बंटी और अध्यक्ष बीके शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण













Leave a Reply