JHAHIN/2014/58773

टेल्को थाना में रविंद्र ठाकुर के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने का शिकायत दर्ज

Spread the love

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र की ग्वाला बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता ने रविंद्र ठाकुर के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोपी से खुद और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्वाला बस्ती चौक पर रविंद्र ठाकुर ने प्रियांशु को रास्ते में रोक लिया और उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की।

रुपये देने से इनकार करने पर कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। प्रियांशु के अनुसार, रात करीब नौ बजे वह एमजीएम अस्पताल जा रहा था। इस दौरान डिमना चौक के पास रविंद्र ठाकुर ने उसे दोबारा रोक लिया और चापड़ से उस पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हथियार दिखाए जाने से प्रियांशु भयभीत हो गया।

शिकायत में प्रियांशु ने आरोप लगाया है कि रविंद्र ठाकुर तीन दिन पहले ही फायरिंग के एक मामले में जेल से बाहर आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *