JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: माटिहाना में अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, गंभीर हालत में ओडिशा रेफर

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। माटिहाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक कोकमारा गांव निवासी देव कुमार पैड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देव कुमार बहरागोड़ा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सर्विस रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात टेलर वाहन के पीछे जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुँचाया।साथ ही केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सिर की गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत ओडिशा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *