JHAHIN/2014/58773

छायानगर में आज होगी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य झांकी और भजन संध्या का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। जगह-जगह मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साकची के छायानगर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व स्वर्णरेखा नदी से विधि-विधान के साथ जल लाया जाएगा। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु कलश लेकर नदी तट पहुंचेंगे और पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।आज मंदिर का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और भोग वितरण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम को लेकर छायानगर में उत्साह का माहौल है और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *