JHAHIN/2014/58773

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

जमशेदपुर। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत अपने उन दिवंगत एवं बिछड़े हुए साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिन्होंने संगठन एवं कंपनी के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके उपरांत यूनियन के आय-व्यय का लेखा-जोखा एवं सावधि जमा खातों से संबंधित जानकारी कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

ग्रेड रिवीजन एवं बोनस समझौते पर पदाधिकारियों को बधाई

बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हाल ही में हुए नए ग्रेड रिवीजन एवं बोनस समझौते के लिए यूनियन नेतृत्व की सराहना की। सभी सदस्यों ने यूनियन के पदाधिकारियों तथा टाटा स्टील प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों के हित में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

बैठक के दौरान कंपनी में कर्मचारी पुत्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों के समयबद्ध प्रमोशन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की कार्यकारिणी सदस्यों ने सराहना की। सदस्यों ने इसके लिए यूनियन नेतृत्व एवं टाटा स्टील प्रबंधन को धन्यवाद दिया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारी हित में इसी प्रकार सकारात्मक पहल जारी रहेगी।

कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि कर्मचारी पुत्रों की भर्ती से आने वाली पीढ़ी को रोजगार का अवसर मिलेगा और कर्मचारियों के प्रमोशन से उनका मनोबल एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दिशा में यूनियन और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगे भी ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे

बैठक में सदस्यों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्ता किए।

 सदस्यों ने टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान के लिए उन्हें टिनप्लेट यूनियन की सदस्यता प्रदान करने की बात कही, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान यूनियन के माध्यम से हो सके। वहीं नए ग्रेड रिवीजन के बाद कर्मचारियों की छुट्टियों (Leave) की स्पष्ट एवं आधिकारिक जानकारी कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान टिनप्लेट डिवीजन के चीफ के साथ यूनियन कार्यकारिणी के सदस्यों की प्रत्येक तीन महीने में बैठक आयोजित करना की बात हुई, ताकि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर समय रहते चर्चा और समाधान हो सके।

सदस्यों ने डिपार्टमेंटल हेड एवं कमिटी मेंबर्स के साथ नियमित बैठक पर जोर दिया। वहीं कंपनी के विभिन्न विभागों में मैनपावर की कमी की को दूर करने पर चर्चा हुई। इसे जल्द से जल्द दूर करने तथा टाटा स्टील लिमिटेड, टिनप्लेट डिवीजन में कर्मचारी पुत्रों की भर्ती को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। वहीं 10 नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को कंपनी क्वार्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठी।

सदस्यों का कहना था कि कई विभागों में कर्मचारियों का प्रमोशन लंबित है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। समयबद्ध तरीके से सभी पात्र कर्मचारियों का प्रमोशन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारियों के अधिकार, रोजगार की सुरक्षा, प्रमोशन, क्वार्टर, मैनपावर, ग्रेड संबंधी विसंगतियों तथा कार्यस्थल की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर प्रबंधन के समक्ष उठाया जाना चाहिए। यूनियन नेतृत्व ने सभी सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों के हित में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह-कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना खान, कलाम नबी खान, सुजीत कुमार दास, राकेश कुमार दिलबागी, नवल किशोर सिंह, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह, अभियानन्द कुमार, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी,  विशाल कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!