जमशेदपुर। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे एक महिला सड़क सोनारी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान ए रोड सोनारी के पास एक अज्ञात अपराधी प्लेजर बाइक से उनका पीछा करते हुए आया और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर कदमा की ओर भागने लगा। हड़बड़ाहट में सामने से आ रहे वाहन से बाइक सवार अपराधी टकरा गया। इसके बाद दोनों अपराधी बाइक छोड़कर पैदल भाग निकले। मौके पर छोड़ी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CN9365 पाया गया।
जांच में तीन अपराधियों की संलिप्तता का खुलासा
अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में कुल तीन अपराधी शामिल थे। इनमें पंकज हरपाल एवं रोहित कर्मकार घटना के समय बाइक पर सवार थे, जबकि रोहित मुर्मू घटना स्थल से कुछ पहले उतरकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। बाइक का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं, तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बिरसानगर थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई। उसकी निशानदेही पर बिरसानगर जोन नंबर-06 स्थित उसके आवास से सोने की चेन बरामद की गई।













Leave a Reply