आदित्यपुर। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने शुक्रवार को कांड्रा-सारायकेला-खरसावां निवासी हीरालाल प्रसाद को इलाज के लिए 53,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
हीरालाल जी हृदय रोग से पीड़ित हैं, पूर्व में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है पर कोई लाभ नहीं हुआ। वर्तमान में कोलकाता के *R.N. Tagore Hospital* में उनका इलाज चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों ने फिर से ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च लगभग 8 लाख रुपये बताया गया है।
इसी को लेकर हीरालाल के भाई मोतीलाल ने मंडली से सहायता की अपील की थी। आज यह सहायता राशि का चेक के माध्यम से उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंडली के संरक्षक सह संस्थापक के साथ मंडली अध्यक्ष राजेश चांचड़ा, मंटू सिंह मोदक, गौरांग धर, मानिक गोराई, अजय शंकर मंडल, आयुष्मान गर्ग, सुनील महतो, मोतीलाल प्रसाद, प्रकाश प्रधान आदि उपस्थित थे।













Leave a Reply