JHAHIN/2014/58773

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने शैक्षणिक क्षेत्र भ्रमण का किया आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विषय के अंतर्गत सेमेस्टर-7 के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जमशेदपुर के बाढ़-प्रवण क्षेत्रों विशेष कर बागबेड़ा,शास्त्री नगर,दोमुहानी तथा चांडिल डैम का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाढ़ के कारणों, बाढ़-प्रवण क्षेत्रों की भौगोलिक विशेषताओं, जल निकासी व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने क्षेत्र में बाढ़ के संभावित कारणों एवं उसके प्रभावों का अवलोकन किया तथा स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया।

चांडिल डैम के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को डैम की भूमिका, जल संग्रहण एवं जल प्रबंधन तथा बाढ़ नियंत्रण में इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी गईकार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कॉलेज परिसर से विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। क्षेत्र भ्रमण का नेतृत्व भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. फरजाना अंजुम एवं डॉ. इनायत बानो ने किया तथा मोहम्मद आसिफ , सादिक अख्तर और मोहम्मद खालिद ने भी विद्यार्थियों के साथ क्षेत्रीय अध्ययन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *