जमशेदपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। RPF टीम टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार शर्मा (34 वर्ष), निवासी जमुना, देवरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 4 सितंबर 2026 को टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट घर परिसर से यात्री सतबीर कुमार का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। मोबाइल चोरी होने के बाद मामले की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद RPF और जीआरपी की टीम ने स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई और सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को टाटानगर स्टेशन परिसर से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है।













Leave a Reply