बहरागोड़ा।माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से उपस्थित कलन महतो, गोबिंद गोपाल जाना, सुकांत बंदे, दुर्गा पद मानकी, लालटू सारंगी, गुरुपद गोराई, सामू शीट, पिंटू पात्र और अप्पू शीट ने संयुक्त रूप से पौधरोपण करके किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए हर घर तक हरियाली का संदेश पहुँचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का आह्वान किया; वहीं अभियान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश













Leave a Reply