JHAHIN/2014/58773

रक्तदान महोत्सव में 115 यूनिट रक्त संग्रह

Spread the love

जमशेदपु। स्वर्गीय संजय सिंह एवं स्वर्गीय सुजीत चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जनसेवक समिति एवं ट्यूब बारीडीह दुर्गापूजा कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में ट्यूब बारीडीह दुर्गापूजा मैदान में रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 115 यूनिट रक्तदान किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, रघुनाथ पांडेय, दिनेश कुमार, संजीव श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, बम सिंह, बिनोद कुमार सिंह एवं भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने वाली महान मानव सेवा है।आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *