जमशेदपुर। झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में सत्र 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा खुर्शीद खान को महासचिव चुना गया। वहीं विक्टर एच. सोमाया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर छेतराम श्रृंगारी (देवघर) और गुरुबारी हेम्ब्रम का चयन किया गया।
एम.एस.ए. सिद्दीकी (बाबू) और एस.एस.पी. सिन्हा को संयुक्त सचिव तथा पूनम रॉय को मानद कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में संतोष कुमार सिंह, बिष्णु कुमार, जुन्नू राईन, महिमा शीतल हेम्ब्रम, शहबाज खान, शफीक अनवर सिद्दीकी और शिल्पी रानी खलखो को शामिल किया गया।
बैठक में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार बेहेरा तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक आनंद बिहारी दुबे भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने झारखंड में हैंडबॉल को और मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात कही।













Leave a Reply