JHAHIN/2014/58773

घाटशिला स्टेशन पर 11 सितंबर से गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव

Spread the love

खड़गपुर। घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। यह सुविधा 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।

घाटशिला स्टेशन पर अब 12859/12860 सीएसएमटी-हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव होगा।

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस घाटशिला स्टेशन पर सुबह 9:44 बजे पहुंचेगी और 9:45 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4:31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 4:32 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 1:07 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 1:08 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 12:31 बजे पहुंचेगी और 12:32 बजे प्रस्थान करेगी।

इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का घाटशिला में ठहराव शुरू होने से घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हावड़ा, मुंबई और पुणे की ओर सीधी रेल यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे व्यवसाय, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *