जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती दादीजी का महा मंगलपाठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सुबह 7 बजे से दादीजी को धोक जात पूजा से शुभांरभ हुईं। श्रीगणेश वंदना से महा मंगलपाठ का शुभारंभ दोपहर 3.30 बजे से हुआ, जो देर शाम तक चला। इस महोत्सव के दौरान विशेष रूप से गजरा महोत्सव और चुनरी उत्सव का आयोजन हुआ। जयपुर के आमंत्रित कलाकार रविश-सोनम सोनी ने मंगलपाठ का वाचन किया। इस दौरान कलाकारों ने बोलो-बोलो प्रेमियों राणी सती की जय…, रानी सती आज मेरे घर आई…, झुंझुनूं वाली दादी जी भगत बुलावे…, लेकर चुनरी हाथ में तेरा सेवक नाचे रे…, दादी जी थारो घनो है उपकार…, दादी करवा दे म्हारा ठाठ…, मोटी सेठानी मन्ने भी बनादे तू छोटी सेठानी…, चढ्यो है मेहंदी को रंग भवानी…, खूंटी तान कर सोजा तेरी दादी पहरेदार…. आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तों ने नृत्य कर दादी को रिझाने का प्रयास किया। महा मंगलपाठ में 401 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसे सफल बनाने में किरण कांवटिया, कृष्णा संघी, मीना सरायवाला, स्नेहा चंदूका, लता सरायवाला, रिंकी भालोटिया, नेहा सोंथालिया, हेमा मोदी सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला आदि का योगदान रहा।
सोनारी नारायणी धाम में गूंजे राणी सती दादीजी के जयकारे













Leave a Reply