झाड़ग्राम। दोस्त का जन्मदिन मनाने डुलुंग नदी के गोकुलपुर घाट पहुंचे पांच युवकों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्नान करने के दौरान 21 वर्षीय सायन साउ नदी में डूबकर लापता हो गए। घटना के करीब 19 घंटे बाद भी सायन का कोई सुराग नहीं मिला है। झाड़ग्राम के चंद्रीबीड़ा गांव निवासी सायन की तलाश में पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम अभियान चला रही है।जानकारी के अनुसार, सायन साउ अपने चार दोस्तों के साथ गोकुलपुर घाट पहुंचे थे। वहां दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद सभी नदी में स्नान करने के लिए उतरे। इसी दौरान सायन अचानक पानी में डूब गए। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही झाड़ग्राम थाना पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नदी में उतारा गया और सायन की तलाश शुरू की गई। नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सायन का पता नहीं चल सका है। बचाव दल लगातार नदी में तलाश कर रहा है।सायन के नदी में लापता होने की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार और परिजनों की नजरें अब नदी में चल रहे तलाश अभियान पर टिकी हैं। युवक के अब तक नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और बचाव दल की ओर से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश जारी है।
स्नान करने के दौरान डुलुंग नदी में डुबा 21 वर्षीय सायन साउ













Leave a Reply