खड़गपुर । अखिल भारतीय जनसंघ के पश्चिम मेदिनीपुर जिला सम्मेलन में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला एवं स्थानीय इकाइयों का गठन किया गया।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ललित जायसवाल को जिला अध्यक्ष, महेंद्र पांडेय को टाउन अध्यक्ष और बेबी कोले को महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
अपनी नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्ष ललित जायसवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “हमारी योजना खड़गपुर नगरपालिका के सभी 35 वार्डों में उम्मीदवार देने की है और इस योजना पर हम गंभीरता से कार्य करेंगे। हर वार्ड में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Leave a Reply