JHAHIN/2014/58773

टेल्को स्टेडियम के निकट स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, 17 बच्चे घायल

Spread the love

जमशेदर। टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 फ्लैट के पास स्कूल बच्चों से भरी वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 15 से 17 बच्चें घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया. शुक्रवार की सुबह टाटा विंगर स्कूल वैन टेल्को मुलगावकर स्टेडियम की ओर चिन्मया स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिएजा रही थी। तभी वैन सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का चैम्बर तक फट गया। टक्कर की आवाज धमाके के जैसा हुआ। बच्चों की चीख चीत्कार से लोगों की भीड़ जुट गई और फ्लैट से भी लोग नीचे उतर गए। लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया। इसमें दो बच्चें और चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *