JHAHIN/2014/58773

जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शंखनाद

Spread the love

भव्य ओपनिंग सेरेमनी आज, मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर संभालेंगे भारतीय दल की कमान

नागोया (जापान)। महाद्वीप के सबसे बड़े खेल महाकुंभ 20वें एशियन गेम्स का आज (शनिवार 19 सितंबर) जापान के नागोया में रंगारंग और भव्य आगाज़ होने जा रहा है आज होने वाली ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही अगले 16 दिनों तक चलने वाले इस खेल उत्सव में एशिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच सोने, चांदी और कांस्य पदकों के लिए कड़ा मुकाबला शुरू हो जाएगा। भारत ने भी इस बार इतिहास रचने के इरादे से अपना अब तक का सबसे मजबूत और बड़ा एथलीट दल जापान भेजा है।

मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर होंगे भारत के ध्वजवाहक
उद्घाटन समारोह के दौरान मार्च पास्ट में भारतीय दल की कमान दो दिग्गज एथलीटों के हाथों में होगी। ओलंपिक पदक विजेता स्टार शूटर मनु भाकर और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता व शॉर्ट पुट चैंपियन तजिंदर पाल सिंह तूर को भारतीय ध्वजवाहक चुना गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने दोनों खिलाड़ियों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह सम्मान दिया है, जो दुनिया के सामने तिरंगे को थामकर भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।

महिला क्रिकेट सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश का महामुकाबला
खेलों के औपचारिक उद्घाटन के साथ ही भारतीय फैंस की नजरें सीधे क्रिकेट मैदान पर टिक गई हैं। महिला क्रिकेट के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होने जा रही है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीधे फाइनल और गोल्ड मेडल पर अपनी दावेदारी पक्की करना चाहेगी। कागजों पर भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन बांग्लादेश की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

‘अबकी बार 100 पार’ का संकल्प
पिछली बार हांगझू एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीतकर इतिहास रचा था। इस बार नागोया में भारतीय एथलीटों का लक्ष्य उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है। एथलेटिक्स, शूटिंग, कुश्ती, तीरंदाजी और बैडमिंटन जैसे खेलों में भारत को पदक के सबसे बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *