बहरागोड़ा। प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे परिवार के सामने अब रहने और खाने-पीने का गहरा संकट खड़ा हो गया है। घटना के वक्त जमुना मुंडा अपनी बेटी लक्ष्मी के साथ सोए हुए थे, तभी अचानक छप्पर में आग देखकर वे किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे, लेकिन देखते ही देखते विकराल हुई आग की लपटों ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। आसपास समरसेबल पंप या तालाब की सुविधा न होने और दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे घर में रखे धान, चावल, बर्तन, साइकिल, जरूरी दस्तावेज और तमिलनाडु में मजदूरी करने वाले बेटे द्वारा शादी का कर्ज चुकाने के लिए भेजे गए 20 हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए पीड़ित परिवार ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तुरंत राहत व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख













Leave a Reply