JHAHIN/2014/58773

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

गणेश महाली व कृष्णा बास्के बोले- कानून वापस नहीं हुआ तो करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

गम्हरिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कथित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपाधरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एमएमडीआर के जरिए झारखंड पर काला कानून थोपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस कानून को अविलंब वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और गम्हरिया के बाद सरायकेला व राजनगर प्रखंड मुख्यालय में भी आंदोलन जारी रहेगा। वहीं केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि पूरा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार इस नीति का पुरजोर विरोध करता है। केंद्र सरकार मनमानी बंद करे और जनविरोधी कानून वापस ले, अन्यथा झामुमो पूरे राज्य की आर्थिक नाकेबंदी करने को विवश होगा। इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, झायुमो ज़िला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माँझी, अमृत महतो, ज़िला उपाध्यक्ष सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान, सन्नी सिंह, राजेश गोप, बबलू प्रधान, रॉकी कालिंदी एवं मंगल माझी उपस्थित थे। इसके साथ ही गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *