JHAHIN/2014/58773

करीम सिटी कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा हिंदी के व्यापक सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद ज़कारिया (डायरेक्टर एजुकेशन करीम्स ट्रस्ट  एवं सेक्रेटरी गवर्निंग बॉडी करीम सिटी कॉलेज) थे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सुभाष चंद्र गुप्त (अध्यक्ष हिंदी विभाग, करीम सिटी कॉलेज) उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़, मानगो कैंपस के प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज़ आलम, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. फ़िरोज़ आलम एवं प्रियंका कुमारी सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वरचित कविता वाचन प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख थीं। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति, समकालीन समाज तथा हिंदी की वर्तमान भूमिका से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फ़िरोज़ आलम ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद फ़ैज़ान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *