JHAHIN/2014/58773

केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में डाक जागरूकता सत्र का आयोजन

Spread the love

गम्हरिया। केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया प्रांगण में शनिवार को सिंहभूम मंडल, भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में डाक विभाग द्वारा राष्ट्र को समर्पित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल पहल और वित्तीय सेवाओं से शिक्षकों को अवगत कराना था। 

​कार्यक्रम में डाक विभाग, सिंहभूम मंडल की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर उज्जवल दासगुप्ता, उमा शंकर प्रसाद, राम प्रवेश पंडित तथा निशांत कुमार शामिल हुए।   

​’समय के साथ आगे बढ़ चुका है डाक विभाग’

​सत्र को संबोधित करते हुए डाक विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बदलते दौर के साथ डाक विभाग की भूमिका सिर्फ चिट्ठी पहुंचाने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह वित्तीय सुरक्षा और भरोसे का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। अधिकारियों ने शिक्षकों से संवाद करते हुए बताया कि दैनिक भागदौड़ के कारण आम जनता और सरकारी सेवाओं के बीच जो खाई बन गई थी, उसे पाटने के लिए डाक विभाग अब स्वयं जनता के बीच पहुंच रहा है। सत्र के दौरान डाक बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा, ‘माई स्टैम्प’ और वित्तीय समावेशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत जानकारी लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष साझा की गई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया।  ​कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि सिन्हा ने डाक विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *