JHAHIN/2014/58773

दुर्गा पूजा के दौरान मालदा-दिघा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Spread the love

ड़गपुर। दुर्गा पूजा के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और दिघा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03465/03466 मालदा टाउन-दिघा-मालदा टाउन स्पेशल का परिचालन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, 03465 मालदा टाउन-दिघा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मालदा टाउन से दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11 बजे दिघा पहुंचेगी। वापसी में 03466 दिघा-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 11.40 बजे दिघा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस विशेष ट्रेन का ठहराव आंदुल, मेचेदा, तमलुक और कांथी स्टेशनों पर होगा। पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए विशेष ट्रेन के परिचालन से मालदा और दिघा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *