JHAHIN/2014/58773

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी जोरों पर, बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

Spread the love

भास्कर भवन, सिदगोड़ा में हुई बैठक, चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन, पेट्रोल पंप के समीप चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग ले रहे चारों प्रत्याशी एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अब तक की चुनावी तैयारियों एवं मतदान व्यवस्था का रिव्यू किया गया। सभी प्रत्याशियों से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

बैठक में बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतदान स्थल पर प्रत्याशी एवं मतदाता पहुंचेंगे। मतदाताओं को मतदान के दौरान पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित जरूरी सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर संचालन समिति के संयोजक अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का यह चुनाव समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होना चाहिए। यह चुनाव शहर में एक ऐतिहासिक उदाहरण बने और आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी सीख का माध्यम बने।

बैठक में चारों प्रत्याशियों ने भी चुनाव संचालन समिति को अपना सहयोग देने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

चुनाव संचालन समिति ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान स्थल पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

अनिल तिवारी, कमल किशोर जी ,कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, रंजीत झा, राजीव पांडेय, राकेश उपाध्याय, श्याम तिवारी , दिवाकर पांडे, अभय पांडेय , पवन उपाध्याय, गौरव कुमार , राजकुमार चौबे, राजकुमार तिवारी, दीपू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *