JHAHIN/2014/58773

ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक बने अप्पू तिवारी

Spread the love

जमशेदपुर। ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर पाण्डेय द्वारा शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी को बतौर ड्राइवर संघ की सदस्यता दिलाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर उन्हें जिले के ड्राइवरों को एकजुट करने तथा उनके अधिकार, सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दिलाया गया।

दायित्व मिलने के बाद अप्पू तिवारी ने कहा कि ऑल इंडिया ड्राइवर संघ द्वारा उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ एक कर्ज के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और जरूरत पड़ने पर ड्राइवरों के हक और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर जमशेदपुर के ड्राइवर संघ से जुड़े सदस्यों एवं सहयोगियों ने अप्पू तिवारी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइवरों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!