जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन भवन में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गायकी एवं संगीत ज्ञान से पूरे सभागार को सुरों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल संगीत और मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संगम है। ऐसे आयोजन अग्रसेन जयंती की परंपरा को जीवंत बनाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विख्यात गायक प्रेम अग्रवाल ने किया।














Leave a Reply