जमशेदपुर। शहर में अवैध हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कदमा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाकर कदमा और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को 12 अक्टूबर की रातगुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा अवैध देशी कट्टा लेकर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर 18 स्थित बीएसएनएल रेसिडेंसी मैदान के पास छापेमारी की। वहां पांच संदिग्ध एक साथ बैठे हुए मिले। पुलिस टीम को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सशस्त्र बल की मदद से पांचों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा, विनय हरिपाल उर्फ बावला, सोनारी क्रिश्चियन बस्ती निवासी संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी अमित कुमार साहू के रूप में हुई है।पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान रविनाथ मछुवा के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे के चेंबर में एक जिंदा गोली मिली। वहीं, अन्य चार आरोपियों की तलाशी के दौरान एक-एक जिंदा गोली बरामद की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां जब्त की हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जमशेदपुर में हथियार के दम पर रंगदारी वसूलने वाले कथित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
















Leave a Reply