JHAHIN/2014/58773

सरायकेलाः बान्दोवान के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद, तीन राइफल और रिवॉल्वर समेत 36 राउंड गोलियां मिलीं

Spread the love

झारखंड सीमा से सटे जंगल में संयुक्त अभियान के दौरान मिली सफलता

सरायकेला। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में माओवादी विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बान्दोवान थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने छिपाकर रखे गए तीन .315 बोर की राइफल, एक .38 बोर का रिवॉल्वर और 36 राउंड जिंदा गोलियां बरामद की हैं।

झारखंड सीमा से सटे जंगल में यह अभियान CoBRA, CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया।

पुरुलिया के एसपी कुमार सन्नी राज ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना और गिरफ्तार पूर्व माओवादियों से पूछताछ के आधार पर जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन के पास छिपाकर रखे गए एक बैग से हथियार और गोलियां बरामद हुईं। सभी हथियार चालू हालत में थे।

एसपी ने कहा कि माओवादी गतिविधियों को लेकर जिला पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। सीमावर्ती जंगलों में सर्च अभियान जारी है और बरामद हथियारों के स्रोत व संभावित इस्तेमाल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!