आदित्यपुर(चंद्रशेखर )। आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि शराब पार्टी के दौरान उसी के सगे साथियों ने वेतन के पैसों के विवाद और लालच में की थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गीयारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक शव बरामद हुआ था। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान शांतिनगर (आदित्यपुर) निवासी रंथू महतो के रूप में हुई। मृतक की पत्नी दुखनी महतो के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पार्टी के दौरान विवाद, अपनी ही शर्ट से घोंटा गया गलाएसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आया कि मृतक और उसके सहकर्मी आदित्यपुर की एक कंपनी में कार्यरत थे। घटना से ठीक पहले सभी को वेतन मिला था। सभी दोस्त मिलकर शराब पार्टी कर रहे थे, तभी रुपयों को लेकर उनके बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों को लगा कि मारपीट के बाद रंथू उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद उन्होंने उसे अधमरा कर कृषि विज्ञान केंद्र ले जाकर उसी की शर्ट से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के वेतन के पैसे और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 11,000 रुपये नकद, मृतक व तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त शर्ट बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो शामिल हैं, जो शांतिनगर के ही रहने वाले हैं।
आदित्यपुर पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री; तीन गिरफ्तार















Leave a Reply